जिन्दगी
जिन्दगी
खता करती है
जुदा करती है
मिलाती भी है|
जिन्दगी
तन्हा करती है
दुखी करती है
हँसाती भी है|
जिन्दगी
दूर करती है
मेल करती है
दुलराती भी है|
जिन्दगी
इक सजा है
मजा है
आनन्द भी है|
जिन्दगी महक है
चमक है
किनारा भी है
जिन्दगी जहाँ है
फ़िजा है
नजारा भी है|
जिन्दगी छुअन है
चुभन है
सहारा भी है|
जिन्दगी देती है
लेती है
सुलाती भी है|
जिन्दगी जाती है
आती है
दुलराती भी है|
जिन्दगी भाती है
रूलाती है
सुहाती भी है|
© डॉ० राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment