झाड़ू
🧹🧹 झाड़ू 🧹🧹
घर को नित्य बुहारिए, लेकर झाड़ू हाथ|
साफ सफाई से मिले, लक्ष्मी जी का साथ||
तन-मन रखो स्वच्छ सदा, कचरा ना हो पास|
झाड़ू कल्मष को करे, निर्मल स्वच्छ सुवास||
सार्थकता~
घर बाहर को स्वच्छ करता है झाड़ू |
लक्ष्मी का आगमन करता है झाड़ू |
गृहलक्ष्मी का जरूरी औजार है झाड़ू |
स्वच्छता का अद्भुत प्रतीक है झाड़ू |
कल्पना~
अनाचार के ढ़ेर को साफ कराता झाड़ू |
राजनीति के बाग को धवल बनाता झाड़ू |
गन्दे कुटिल विचार को स्वच्छ बनाता झाड़ू |
रोग व्याधि कीटाणु को दूर भगाता झाड़ू |
सीख~
एकता की अद्भुत मिसाल है झाड़ू|
स्वच्छता का मूल आधार है झाड़ू|
ईश्वर की भक्ति का प्रतीक है झाड़ू|
सामूहिक शक्ति की जीत है झाड़ू|
©️ डॉ० राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment