बाल कविता ~ लाल मुगेरी के केले
🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌🍌
लाल मुगेरी के केले
लाल मुगेरी आया देखो|
पीले केले लाया देखो|
टुंगू - मूंगू दौड़े आये|
मल्लू और मकल्लू आये|
मीठे – मीठे प्यारे केले|
इसको खाकर बच्चे खेले|
तन‐मन खूब बने बलशाली|
सूरत चमके जैसे लाली|
छोटे - छोटे केले खाओ|
जल्दी -जल्दी पैसे लाओ|
दस रुपये के छः हैं केले|
लाल मुगेरी लाया केले|
©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment