हिन्दी गीत
✴️ हिन्दी गीत ✴️
मधुर - मधुर हिन्दी भाषा,
हम सबको दुलराती है|
उर स्तल अहसास जगाकर
जीवन सुगम बनाती है|
स्नेह प्रेम सद्भाव अचल,
हिन्दी हमें सिखाती है|
मन मन्दिर में प्रीत सुखद
भाषा नित्य जगाती है|
जन-जन में व्यवहार कुशल,
भाषा हमें बनाती है|
शुभ कर्मों के संस्कार से,
उन्नति सदा दिलाती है|
मधुर - मधुर हिन्दी भाषा,
हम सबको दुलराती है|
ममता का पाठ पढ़ाकर,
जीवन सुगम बनाती है|
©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment