मेरा ख्व़ाब
🎊🌹 मेरा ख्व़ाब 🌹🎊
(गीत~ 16×14)
मेरे ख्वाबों की दुनिया में, जब- जब तुम सहलाती हो|
मीठा सा अहसास जगाकर, सदा छोड़ ही जाती हो|
बस ख्वाबों की दुनिया में तुम, एक शरारत कर देना|
एक बार मेरे जीवन को, तुम खुशियों से भर देना|
कोमल- कोमल हाथों से जब, दिल को तुम छू लेती हो|
मधुर प्रेम की बात सुनाकर, मन को खुश कर देती हो|
ख्वाब़ हकीकत में बन जाए, यही आरजू मेरी है|
जीवन में प्रियवर तू आए, यही आरजू मेरी है|
फूलों की खुशबू जैसे तुम, नींद सदा महकाती हो|
मेरे अन्तर्मन में सुंदर, अपना प्रेम जगाती हो|
©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment