माँ सरस्वती (वंदना)
🍁 वंदना 🍁
शरण तिहारे आया हूँ माँ,मेरा भी उद्धार करो|
ज्ञान बुद्धि से जीवन मेरा,सहज और साकार करो|
भजन गीत वंदन गायन से,सदा आपका ध्यान करूँ|
जनहित के सेवा कर्मो से, गुणीजन का सम्मान करूँ|
तन-मन-धन से सदा समर्पित,जीवन में सहकार भरो|
धवल वस्त्र में मातु शारदे, मेरा भी उद्धार करो|
शरण तिहारे आया हूँ माँ, मेरा भी उद्धार करो|
ज्ञान बुद्धि से जीवन मेरा,सहज और साकार करो|
©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment