01 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर विशेष
समस्त चिकित्सकों को नमन करते हुए एक भारतवासी की डाॅक्टर के प्रति भावनापूर्ण अभिव्यक्ति !
जब दर्द होता है, तो आप हमदर्द होते हैं!
जब आँसू होते हैं, तो आप साथ होते हैं!
जब रोग सताते है, तो आप उसे दूर भगाते हैं!
जब मन बेचैन होता है, तो डाॅक्टर ही चैन होता है!
अपनों के दर्द में जब दिल रोता है, तो आप ही साहस की डोर होते हैं!
चिंतायुक्त उदासी भरी काली रात की आप ही भोर होते हैं!!
जब कोई त्रासदी आती है, तो आप सैनिक होते हैं!
जब राते नही कटती तो आप साथी होते हैं!!
दिल की धड़कनों को निरखने वाले आप ही हैं!
तन-मन की हलचलों को परखने वाले आप ही हैं!!
रोगों से बचाने वाले आप ही हैं!
जीवन बचाने वाले आप ही हैं!!
जीवन में आशा जगाने वाले आप ही हैं !
महकता संसार बनाने वाले आप ही हैं!!
दु:ख भरी घड़ियों में आस आप ही हैं!
मंजिल का अहसास आप ही हैं!!
इसलिए हम सब आपको नमन करते हैं!
अंतस्तल से कोटि- कोटि वंदन करते हैं!!
यूँ ही आप हमारे कष्टनाशक बनते रहें!
ईश्वर आपके कष्ट सब हरते रहें!!
दोहा~
शीतल वायु धवल निशा, सुन्दर सुखद मयंक!
तन -मन सेहतमंद हो, मनु पथ होय निशंक!!
©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment