और (साहिल)

🍁🌹  और  🌹🍁

प्रेम और  लगाव  में  अंतर तो  होता है,
जज्बात और भाव में अंतर तो होता है|

दिन और  सवेरे में अंतर तो होता है,
रात और अंधेरे में अंतर तो होता है|

मान और  सम्मान में अंतर तो होता है,
जान और पहचान में अंतर तो होता है|

जीवन और जान में अंतर तो होता है,
बोध और  ज्ञान में  अंतर तो  होता है|

गीत और संगीत  में अंतर  तो होता है,
मीत और  प्रीत  में अंतर  तो  होता है|

संस्कार और संस्कृति में अंतर तो होता है,
वृत्ति  और  प्रवृत्ति  में  अंतर तो होता  है|

दिया और  बाती  में अंतर  तो  होता है,
साथ  और  साथी में  अंतर तो  होता है|

अनुभव और अहसास में अंतर तो होता है,
स्पर्श  और  आभास  में  अंतर तो  होता है|

नींद  और  सूकून में अंतर तो होता है,
माला  और प्रसून में अंतर तो होता है|

सोच  और  विचार में  अंतर  तो  होता है,
आचार और व्यवहार में अंतर तो होता है|

©️ डॉ० राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

जिन्दगी

मुक्तक

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान