माँ (साहिल)
⚜️ माँ ⚜️
माँ स्नेह है, प्यार है,
माँ सुखद संसार है|
माँ शक्ति है, भक्ति है,
मन की अभिव्यक्ति है|
माँ मान है, शान है,
माँ पवित्र वरदान है |
माँ दृष्टि है, वृष्टि है,
माँ ही सहज सृष्टि है|
माँ डोर है, छोर है,
माँ सुबह की भोर है|
माँ आस है, प्यास है,
माँ अटल है, खाश है|
माँ गीत है, प्रीत है,
माँ मधुर संगीत है|
माँ सुख है, ममता है,
माँ से ही समता है|
माँ कमल है, हार है,
माँ भुवन आधार है|
©️ डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'
माँ
माँ ! माँ प्यार है, सहकार है
जीवन का आधार है|
माँ ! शक्ति है, भक्ति है,
मन की अभिव्यक्ति है,
माँ ! आस है, प्यास है,
प्रतिपल विकास है|
माँ ! जान है, पहचान है,
मेरा जहान है|
माँ ! हर्ष है, दर्श है,
हरती संघर्ष है|
माँ ! धर्म है, कर्म हैं,
जीवन का मर्म है|
माँ ! प्रीत है, जीत है,
सुर है संगीत है|
माँ ! गोद है, मोद है,
सुख है प्रमोद है|
माँ ! ममता है, समता है,
सोच की सुगमता है|
माँ ! विचार है, सार है,
सेवा और सत्कार है|
माँ ! साँस है, खाश है,
तम में उजास है|
माँ ! नैन है, रैन है,
सुकून है चैन है|
माँ ! भोर है, जोर है,
रिश्तों की डोर है|
माँ ! गान है, शान है,
प्रभु का वरदान है|
माँ ! मान है, सम्मान है,
भू का भगवान है|
©️ डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'
🌹🌺🌹🌺🌹🌺🌹🌺
Comments
Post a Comment