वात्सल्य (डॉ• राहुल शुक्ल साहिल)
स्नेह प्रेम ममता का रूप है वात्सल्य |
संघर्षों की भीनी सी धूप है वात्सल्य ||
सुख-दुख में संबल का चित्र है वात्सल्य |
हर - पल खुशनुमा मित्र है वात्सल्य ||
भावना संवेदना का वर्ण है वात्सल्य |
कष्टों के सिन्धु में पर्ण है वात्सल्य ||
माँ की ममता का दर्पण है वात्सल्य |
बेटा और बेटी पर अर्पण है वात्सल्य ||
माता और पिता का प्यार है वात्सल्य |
जीवन का खूबसूरत सार है वात्सल्य ||
करुणा और दुखों में धीर है वात्सल्य |
गंगा सा निर्मल पावन नीर है वात्सल्य ||
काव्य छन्द रस का अंग है वात्सल्य |
रिश्तों में ईश्वर का रंग है वात्सल्य ||
©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment