मातृभूमि

जग में न्यारा देश महान, हमारा प्यारा हिन्दुस्तान,
देश की माटी माता है, पालक  पोषक दाता है |

मन्दिर मस्जिद गुरुद्वारे से निशिदिन आती आवाजें,
सभी  धर्म  सद्भावों संग  सबका सुन्दर  नाता है |

कदम मिलाकर चलते जाना साथ एकता लाएगा,
खेत पहाड़ी सुन्दर वन में  जाना सबको  भाता है|

जग में न्यारा देश महान, हमारा प्यारा हिन्दुस्तान,
देश की माटी माता है, पालक  पोषक दाता है |

© डॉ० राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

जिन्दगी

मुक्तक

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान