जनचेतना
जनचेतना
शब्दों का संसार है जनचेतना
जीवन का आधार है जनचेतना
तन - मन की लगाम है चेतना
अंतस की पुकार है जनचेतना |
हृदय का हार है जनचेतना
जन-जन का प्यार है जनचेतना
मन से मन को मिलाती है चेतना
मन का प्रफुल्लित उद्गार है जनचेतना |
अलंकारिक रस की फुहार है जनचेतना
छंदो का उत्कृष्ट मनुहार है जनचेतना
हिन्दी से झलकती मातृत्व की भावना
भाषा का सुन्दर सार है जनचेतना |
©डॉ० राहुल शुक्ल साहिल प्रयागराज
Comments
Post a Comment