चन्द्रयान
चन्द्रयान है कितना सुन्दर,
चाँद देखकर आएगा|
मंजिल उसकी होगी पूरी,
हर दिल खुशी मनाएगा|
बड़े जतन से बड़े यतन से,
चन्द्रयान बन पाया है |
विक्रम को पहुँचाने देखो,
आर्बिटर भी आया है |
सुनो चाँद पर रहने वालो,
चन्द्रयान जब आएगा|
इस विक्रम का मान करो तुम,
वहाँ जीव फिर आएगा|
है विक्रम के अंदर प्रज्ञान,
आर्बिटर है सहयोगी|
संचालक है इसरो वाले,
विजय हमारी ही होगी|
रात- रात हमने जग-जग कर,
चन्द्रयान की राह तकी|
मंजिल हमको मिल जाएगी,
नही हमारी बाँह थकी|
इसरो (INDIAN SPACE RESEARCH ORGANISATION) के भागीरथ प्रयास चन्द्रयान प्रक्षेपक को चाँद पर उतराने का कार्य 90% पूर्ण हुआ, ऐसी शानदार वैज्ञानिक गतिविधियों एवं अटूट श्रद्धापूर्ण श्रम को देखते हुए प्रेरणाओं का सागर दिल में उफान मारता है| इसरो के चीफ के० सीवन समस्त वैज्ञानिकों एवं सभी कार्यकर्ताओं सहित देश के प्रधान सेवक मोदी जी इसरो को संबल प्रदान करने हेतु कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएँ|
ReplyDelete#डॉ०राहुलशुक्लसाहिल