चन्द्रयान
चन्द्रयान है कितना सुन्दर,
चाँद देखकर आएगा|
मंजिल उसकी होगी पूरी,
हर दिल खुशी मनाएगा|
बड़े जतन से बड़े यतन से,
चन्द्रयान बन पाया है |
विक्रम को पहुँचाने देखो,
आर्बिटर भी आया है |
सुनो चाँद पर रहने वालो,
चन्द्रयान जब आएगा|
इस विक्रम का मान करो तुम,
वहाँ जीव फिर आएगा|
है विक्रम के अंदर प्रज्ञान,
आर्बिटर है सहयोगी|
संचालक है इसरो वाले,
विजय हमारी ही होगी|
रात- रात हमने जग-जग कर,
चन्द्रयान की राह तकी|
मंजिल हमको मिल जाएगी,
नही हमारी बाँह थकी|
Comments
Post a Comment