स्वच्छता अभियान पर कुछ नारे

स्वच्छता अभियान


कुछ उदाहरण ~
१) 
सेहत का सब रखो ध्यान|
मन में मत करना अभिमान|
२)
सुन्दर और स्वच्छ घर बार,
 रहैं निरोगी सब परिवार |
३)
घर से बाहर शौच न जाओ|
शौचालय अब तो बनवाओ|
४)
हाथ साफ कर, आँख साफ कर
सुबह शाम नित दाँत साफ कर ।
५)
ताजे जल से  रोज नहाओ,
जीवन को खुशहाल बनाओ|
६)
सदा स्वच्छता को अपनाओ
सब बीमारी को दूर भगाओ|
७)
शौचालय  पहले  बनवाओ,
नई दुल्हन तब घर  में ळाओ|
८)
नकदी जेवर दुल्हन दहेज,
माँ बहनों का सम्मान सहेज|
९)
चाचा दादा  मौसी आओ,
लोटा लेकर मैदान न जाओ,
घर में शौचालय बनवाओ,
बीमारी से खुद को बचाओ|
१०)
आँख, नाक, मुँह, केश सँवारो,
अपना  आँगन  स्वंय बुहारो|

🙏🌹डॉ ० राहुल शुक्ल  साहिल

Comments

Popular posts from this blog

जिन्दगी

मुक्तक

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान